बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक हुई चोरी,पीड़ित ने पुलिस थाना में की शिकायत
बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर सब्जी खरीदने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित रमाशंकर नापित निवासी बनेरा के द्वारा पुलिस को बताया कि वह सब्जी खरीदने के लिए बम्होरी तिगैला पर गया था।और तभी उसने अपनी बाइक दुकान के पास ही रख दी।तभी अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।