बीच सड़क पर वकील और सिपाही में चले लात-घूंसे, नशे में धुत खाकी ने सरेआम तार-तार की कानून की साख! उत्तर प्रदेश के कानपुर से आई यह तस्वीर सूबे में कानून और व्यवस्था की जमीनी हकीकत को बयां करने के लिए काफी है। सिविल लाइंस (कचहरी के पास) जैसे व्यस्त इलाके में, बीच सड़क पर एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच जमकर लात-घूंसे चले। शर्म की बात यह है कि खाकी वर्दी पहनकर सरेआम गुंडागर्दी और अशोभनीय आचरण करने वाला यह सिपाही कथित तौर पर नशे में धुत था, जिसे बाद में निलंबित करना पड़ा। ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार बताए कि जब ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी ही सरेआम सड़कों पर नशे में तमाशा करेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। क्या यही है वह ‘दबंग और अनुशासित’ पुलिस जिसका दावा टीवी चैनलों पर बैठकर किया जाता है?
#kanpur #uttarpradesh #advocate #vakil