कानपुर: गोविंद नगर क्षेत्र की प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
गोविंद नगर थाना क्षेत्र की प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री में अज्ञात कारणो से अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंम्प मच गया लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई लोगों द्वारा तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।