कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुरम में हुई महिला के साथ चैन लूट
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुरम में नीलकंठेश्वर धाम मंदिर दर्शन करने जा रही महिला के साथ बाइक सवार लुटेरों ने चैन लूट की घटना को अंजाम दिया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने जानकारी दी खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।