आनंदपुरी: हरिजन बस्ती में आया मगरमच्छ का नवजात, सुरक्षित रेस्क्यू कर नाले में छोड़ा गया
आनंदपुरी कस्बे की हरिजन बस्ती में संजय सोलंकी के घर के पास स्थित गली में मगरमच्छ का एक नवजात बच्चा दिखने से लोग हक्के-बक्के रह गए। वहां खेलते बच्चों ने सबसे पहले उसे देखा और संजय सोलंकी को सूचना दी। सोलंकी ने पहुंचकर देखा तो मगरमच्छ का बच्चा एक-दो दिन का प्रतीत हुआ।