गंगरार न्यायालय परिसर में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार अहारी ने की, जबकि तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह राजावत सदस्य के रूप में मौजूद रहे।