आगरा: अवैध शराब की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को ISBT बस स्टैंड के समीप से किया गया गिरफ्तार, करीब ₹7 लाख की शराब बरामद
Agra, Agra | Jul 10, 2024 थाना हरी पर्वत पुलिस टीम SOG, सर्विलांस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों ISBT बस स्टैंड के पास के गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 510 बोतल 750Ml, 84 हाफ बोतल 500Ml जिनकी अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए है, 2 कार, 4 मोबाइल फोन, 2150 रुपए भी बरामद किए हैं। पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने दी है।