आगरा: श्याम सिंह चाहर सहित चार किसान नेता जिला अस्पताल में भर्ती, अनशन के दौरान बिगड़ी तबियत
सहकारी आवास समिति में भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रहे किसान नेता की अनशन के दौरान तबियत खराब होने के चलते उन्हें आज जिला अस्पताल के आई सी यू में भर्ती कराया गया है। भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर आंदोलन कर रहे किसान नेता श्याम सिंह चाहर सहकारी आवास समिति में भ्रष्टाचार में मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।