पटियाली: बेटे की शादी का निमंत्रण देने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, रिश्तेदार घायल, पटियाली के नगला किशोरी की घटना
कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र में नगला किशोरी के पास बुधवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार मनमोहन (40) निवासी रायपुर की मौत हो गई, जबकि रक्षपाल निवासी सिकंदरपुर खास गंभीर घायल हो गए। दोनों शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। अचानक जंगल से नीलगाय निकल आने पर बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।