हुज़ूर: उमंग सिंघार के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, आशीष अग्रवाल बोले- कांग्रेस पहले अपनी नियुक्तियां देखे
Huzur, Bhopal | Mar 10, 2026 सूचना आयुक्त नियुक्ति को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार को पहले कांग्रेस में हुई नियुक्तियों पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार में सही समय पर सही निर्णय होते हैं और आगे भी होते रहेंगे|