मंझनपुर: 20 लाख की बड़ी चोरी के मामले में नेतानगर पहुंचे एएसपी, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
करारी थाना क्षेत्र के नेतानगर में 20 लाख रुपये की बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सोमवार की रात करीब 8:30 स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।