मंझनपुर: एएसपी की अगुवाई में पैदल गश्त, करारी की सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा दिखा
कौशाम्बी जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को समय करीब शाम 7 बजे थाना करारी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। पैदल गश्त का यह अभियान मुख्य मार्गों, व्यस्त बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर केंद्रित रहा।