मंझनपुर: लोंहदा कांड पर डिप्टी सीएम के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट, युवती पर मुकदमा दर्ज, साइबर सेल सतर्क, एसपी ने दी जानकारी
कौशाम्बी। लोंहदा कांड को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवती को भारी पड़ गया है। इंस्टाग्राम पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद डिप्टी सीएम समर्थकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विरोध जताया, जिसके बाद साइबर सेल हरकत में आ गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।