मंझनपुर: रक्तदान महादान: करारी में हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के शिविर में 24 रक्तवीरों ने बचाई ज़िंदगियाँ
कौशाम्बी जिले में हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा करारी में सोमवार को समय करीब 12 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी एस.पी. वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कुल 26 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 24 ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर महादानी की उपाधि प्राप्त की।