मंझनपुर: मंझनपुर में हुई बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने और अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें ताकि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में ठोस प्रगति हो सके।