गुन्नौर: कस्बा रजपुरा में रात के अंधेरे में लकड़ी माफियाओं ने अवैध रूप से काटे हरे पेड़
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा में रात के अंधेरे में लकड़ी माफियाओं ने काट डाले हरे पेड़। वन विभाग की टीम को आते देख लकड़ी माफिया मौके से भाग गए। वन संपदा को बचाने के लिए जहां शासन स्तर पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। वहीं कस्बा रजपुरा के लकड़ी माफियाओं ने इस मंशा पर पानी फेर दिया है।