भभुआ: चिलबिली ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला, पुलिस ने सदर में कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 1, 2026 चिलबिली ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला जिसका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे कुदरा थाना के चौकीदार श्रीकांत राम ने कहा होटल संचालक द्वारा सूचना दिया गया कि एक लावारिस वृद्ध व्यक्ति का शव चिलबिली ओवर ब्रिज के नीचे लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया।