गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: बिना कोचिंग, 5 घंटे पढ़कर माही ने CBSE 12वीं कॉमर्स में किया कमाल, पार्षद ने किया सम्मानित
गुरुवार को सुबह 11:00 बजे गयाजी: गया शहर की बेटी माही ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरे जिले को गर्व हो रहा है। शिवराजपुर रोड स्थित ढकिया गली निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार की पुत्री माही ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 500 में 499 अंक प्राप्त कर देशभर की टॉपर सूची में अपनी जगह बनाई है।