शाजापुर: द्वारिकाधीश मंदिर में खेली गई लट्ठमार होली, भगवान द्वारिकाधीश को लगाया गया रंग गुलाल
शाजापुर के द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को लठमार होली मनाई गई। इस दाैरान महिला श्रृद्धालुओं ने पुरुष श्रृद्धालुओं पर लठमार की और होली का उत्सव मनाया गया। भजन मंडली के सदस्यों ने होली के गीत गाए और भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया। इस माैके पर भगवान द्वारिकाधीश को रंग गुलाल लगाया गया और विशेष पूजन अर्चन कर महाआरती की गई।