शाजापुर: आजाद चौक पर जमकर मनाई जा रही होली, युवाओं ने उड़ाया रंग गुलाल व किया डांस
शाजापुर के आजाद चौक में सोमवार को होली का उत्साह चरम पर है। यहां युवाओं द्वारा जमकर होली खेली जा रही है। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने के साथ ही जमकर डांस भी किया जा रहा है। आजाद चौक में युवाओं में होली का खासा उत्साह देखा जा रहा है। आजाद चौक में होली उत्सव के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है और यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।