जलालगढ़: जलालगढ़ के मिश्रीनगर के सौतारी चौक पर ट्रक की चपेट में आने से ऑटो चालक सहित 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गया
जिसमें एक महिला की गला में रड़ लगने से गला कट गया। जिसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि सीएनजी ऑटो से सभी लोग अररिया जिले के कालियागंज से पूर्णिया जा रहे थे की NH 57 सौतारी चौक के समीप कटिंग पर पूर्णिया की तरफ से ट्रक संख्या RJ- 32 GC- 9706 दादर घाट के लिए मुड़ी वही अररिया की तरफ से आ रही सीएनजी ऑटो संख्या BR11PC8345 को जोरदार टक्कर मार दिया।