बिजनौर: हल्दौर में अमहेड़ा रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आकर 6 गोवँशो की दर्दनाक मौत
Bijnor, Bijnor | May 21, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र में अमहेड़ा रेलवे लाइन के पास तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर छह गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना हृदय विदारक था कि गोवंशों के टुकड़े हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक गोवंशों को मिट्टी में दफन कराया है।