बिजनौर: बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Aug 2, 2026 बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर पुलिस ने सुनील नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 26 जून को सुनील ने एक राय होकर गांव आसपुर नवादा निवासी सरिता के पति पर जानलेवा हमला किया था।और चार लोगों के साथ हमला करके फरार हो गया था। आज सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।