अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने राजकीय पशु चिकित्सालय के पास एक व्यक्ति को 200 नशीले कैप्सूल के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजकीय पशु चिकित्सालय के पास से एक व्यक्ति को 200 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ जांगिड़ ने आज सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि इस मामले में आरोपी गुरजंट सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी चक 22 ए को गिरफ्तार किया है और मौके पर आरोपी से 1110 रुपए नशीले कैप्सूल की बिक्री के बरामद किए हैं।