शेखपुरा: शेखपुरा टाउन थाना परिसर में विभिन्न स्थानों से जब्त लगभग 823 लीटर शराब को जेसीबी से किया गया विनष्ट
शेखपुरा टाउन थाना परिसर में विभिन्न थानों के द्वारा जब्त लगभग 823 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। जेसीबी के माध्यम से देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया, जिसमें 433 लीटर की मात्रा में विदेशी शराब को भी नष्ट किया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।