डिंडौरी: रकरिया गांव पहुंचकर शाहपुर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को दी समझाइश, ग्रामीणों ने आंदोलन किया समाप्त
डिंडौरी जिले के रकरिया गांव के बाजार टोला में ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान होकर सड़क पर बर्तन डिब्बा रखकर प्रदर्शन कर रहे थे मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समझाइश दी और रविवार शाम 5:00 बजे टैंकर गांव पहुंचने के उपरांत ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। दरअसल ग्रामीण सरपंच कि कार्यप्रणाली और पानी की समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन किया।