झांसी: झांसी में अवैध गांजे की शिकायत करने पर युवक को पड़ा भारी, रिजवान ने पुलिस पर फर्जी शिकायत का लगाया आरोप
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2026 नवाबाद थाना क्षेत्र के मोनी बाबा के पास रहने वाले युवक रिजवान ने मोहल्ले में कथित तौर पर बिक रहे अवैध गांजे की शिकायत करने के बाद खुद को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि उसके खिलाफ पुलिस से फर्जी शिकायत की गई है। गुरुवार की दोपहर 4 बजे पत्रकारों से बातचीत के दौरान रिजवान ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी दुकान पर भी पुलिस जांच करने पहुंची थी।