उचेहरा: नीलकंठ आश्रम मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान की बांसुरी-मुकुट सहित सीसीटीवी भी ले गए चोर
जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसमनिया चौकी के रामपुर पाठा स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ आश्रम के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में दरम्यानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के तीन ताले तोड़कर भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी, मुकुट, आभूषण, चांदी के सिक्के तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।