बौंसी: मंदार महोत्सव के रात्रि कार्यक्रम में कुमार सत्यम की सूफी प्रस्तुति
Bausi, Banka | Jan 15, 2025 मेला मैदान पर मंदार महोत्सव के रात्रि कार्यक्रम में बुधवार रात 8:00 बजे से जाने-माने सूफी गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति हुई। वक्त का परिंदा, सोचता हूं कि वो कितने मासूम है, जैसे एक से बढ़कर एक सूफी गीत से मंदार महोत्सव की दूसरी शाम सर्द मौसम में दर्शकों को गर्मी का एहसास कर दिया। मंदार की धरती पर अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लिया।