बौंसी: मकर संक्रांति के अवसर पर मंदार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सफा धर्मावलंबियों ने की इष्ट देवता की आराधना
Bausi, Banka | Jan 14, 2025 मकर संक्रांति के अवसर पर मंदार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी है। मंगलवार 9:00 तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदार पहुंच चुके हैं। इस दौरान देश के कोने-कोने से सफा धर्मालांबियों ने पवित्र पापहरणी सरोवर में स्नान कर अपने इष्ट देवता की आराधना की। इसके बाद मंदार पर्वत पर चढ़कर भी पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।