बौंसी: बौसी मेला मैदान में मंदार महोत्सव का रंगारंग आगाज, भवन निर्माण मंत्री और खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
Bausi, Banka | Jan 14, 2025 बौसी मेला मैदान पर मंगलवार शाम 5:00 बजे मंदार महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। मंदार महोत्सव सह बौसी मेला का उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा व खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता सहित अन्य ने फीता काटकर व प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मंदार महोत्सव की विशेषताओं को लेकर मंत्री, सांसद, विधायक ने अपनी अपनी बातों को रखा। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।