बक्सर: यात्रियों का मोबाइल चुराने वाला अपराधी बक्सर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 28, 2025 दानापुर मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत आरपीएफ बक्सर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।निरीक्षक प्रभारी कुन्दन कुमार द्वारा गठित आरपीएफ टास्क टीम ने 1 TOPB अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है।आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है।