पाकुड़: उपायुक्त ने रक्तदान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना #pakur #dc #blood #donetion #camp
Pakaur, Pakur | Nov 12, 2025 झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को सुबह 11 बजे उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता रथ 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। ये अभियान 12 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक चलेगा।