आरोन: आरोन नगरीय क्षेत्र में जनगणना मकान सूचीकरण का सीएमओ ने किया निरीक्षण, कार्य की प्रगति देखी
गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिले में जनगणना मकान सूचीकरण का काम जारी है। 5 मई को आरोन नगर परिषद सीएमओ दिनेश कुमार सोनी ने बताया, नगरीय क्षेत्र में मकान सूचीकरण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। प्रगणको द्वारा घर-घर जाकर की जा रही जनगणना की प्रगति देखी। समय पर पारदर्शी तरीके से त्रुटि रहित जनगणना मकान सूचीकरण के निर्देश दिए। लोगों से सहयोग की अपील की।