शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान, 275 से अधिक जब्त, 17 पर लगाया जुर्माना
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए नगर निगम फिरोजाबाद ने सोमवार शाम 5 बजे क़रीबन शहर में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जलेसर रोड स्थित मोनार्क होटल चौराहे से लेकर झील की पुलिया तक दोनों ओर लगाए गए अवैध होर्डिंग, कियोस्क, बैनर और पोस्टरों को हटाया गया।