शिकोहाबाद: थाना अरांव क्षेत्र के बजनी निवासी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कहा- बीमारी से थी तंग
बजनी निवासी 62 वर्षीय महिला द्रोपा ने रविवार सुबह 11 बजे करीबन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां मायका पक्ष से भाई का कहना था हमारे पास फोन गया था जब गये शव वहां पड़ा था। मामले में थाना प्रभारी अरांव ने सीयूजी नंबर पर बताया कि ये बीमार रहती थी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।