शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर बाबा शाला उखरेंड कट के पास 2 बाइकों की टक्कर में 2 युवक हुए घायल, सैफई किया गया रेफर
रविवार सुबह नौ बजे करीबन सिरसागंज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बाबा शाला उखरेड कट के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मनोज कुमार और चुन्नीलाल, निवासी फतेहपुर (बिहार) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी सिरसागंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर