शिकोहाबाद: जैन मंदिर चौराहा से एसएसपी ने एसपी सिटी, सीओ सिटी व पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था के तहत किया पैदल गश्त
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्था के तहत जैन मंदिर चौराहे से सेंटर चौराहा, शास्त्री मार्केट, घंटाघर और नालवंद चौराहा तक सोमवार रात आठ बजे क़रीबन पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया और अन्य थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल मौजूद रहा।