शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर की सर्विलांस टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, बरामद हुई 20 पेटी अंग्रेजी शराब
थाना नसीरपुर पुलिस व सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी दखनारा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के कब्जे से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ( 69 बोतल, 22 हाफ बोतल व 594 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब) अनुमानित कीमत करीब एक लाख 36 हजार रूपये सहित रविवार दोपहर तीन बजे करीबन गिरफ्तार किया गया है।