दारू: झुमरा बाजार में लाखों की लागत से बना 'पिंक शौचालय' पड़ा है बंद, महिलाएं परेशान
झुमरा बाजार में लाखों की लागत से बना 'पिंक शौचालय' पड़ा है बंद, महिलाएं परेशान। स्वच्छता अभियान और महिला सशक्तिकरण के दावों की खुल रही पोल, खुले में शौच जाने की मजबूरी। दारू प्रखंड क्षेत्र के झुमरा मुख्य बाजार में महिला सुविधा और सम्मान के नाम पर बनाया गया ‘पिंक शौचालय’ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बनकर तैयार होने के बावजूद इस शौचालय का ताला नहीं खुला है।