सिहोरा: मझगवां थाने में मामला दर्ज, किराए पर ली गई कार हड़पी
मझगवां थाने क्षेत्र के ग्राम अगरिया में एक व्यक्ति की नई कार किराए पर लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ना तो तय किराया दे रहा है और ना ही वाहन वापस कर रहा है। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम अगरिया निवासी अनिल गडा़री उम्र 24 वर्ष में शिकायत दर्ज कराई है कि वह करने की दुकान संचालित करता है।