Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image

➡️ एक्सपोजर विजिट एवं योग कार्यक्रम का सफल आयोजन, बच्चों ने विद्यालयी वातावरण को जाना और योग का महत्व समझा महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सागर श्री भारत सिंह राजपूत एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सागर शहरी-1 श्रीमती सोनम नामदेव के मार्गदर्शन में परियोजना सागर शहरी-1 अंतर्गत आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बागराज (केंद्र क्रमांक 77) द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, विद्यालय पूर्व तैयारी (School Readiness) तथा स्वास्थ्य संवर्धन को ध्यान में रखते हुए एक्सपोजर विजिट एवं योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बागराज में आयोजित योग सत्र से हुआ। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेशमा चौरसिया एवं सहायिका श्रीमती शांति चौरसिया के साथ Key Education Foundation के प्रोग्राम मैनेजर राहुल चौरसिया एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रिंस सिंह गहरवार की उपस्थिति में बच्चों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। योग सत्र में प्रणाम आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, मार्जरी आसन, भुजंगासन, शलभासन, शवासन एवं सुखासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग के माध्यम से बच्चों एवं समुदाय को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, एकाग्रता, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। योग सत्र के उपरांत आंगनवाड़ी के बच्चों को विद्यालयी वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, तिली में एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों द्वारा बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात बच्चों को कक्षा-कक्षों, खेल मैदान, पुस्तकालय एवं विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने विद्यालय की गतिविधियों को नजदीक से देखा, जिससे उनके मन में विद्यालय के प्रति उत्साह, जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ। भ्रमण के दौरान बच्चों के लिए विविध शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने कविताएं एवं पोयम प्रस्तुत कीं, वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा फ्लैश कार्ड के माध्यम से कहानी सुनाने की गतिविधि कराई गई। रंग-बिरंगे चित्रों एवं शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों को सीखने के रोचक अवसर प्रदान किए गए, जिससे उनकी भाषा क्षमता, रचनात्मकता एवं सीखने की रुचि को प्रोत्साहन मिला। एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना, उनमें स्कूल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा स्कूल में प्रवेश के लिए मानसिक रूप से तैयार करना था। ऐसी गतिविधियां बच्चों के भीतर आत्मविश्वास का निर्माण करती हैं और विद्यालयी शिक्षा की ओर सहज संक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही अभिभावकों एवं समुदाय में भी प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, तिली के प्राचार्य श्री पी. एल. अहिरवार तथा शिक्षिकाएं श्रीमती रजनीलता तिवारी, स्वपना मोदी, शालिनी रावत, गरिमा तिवारी, साधना श्रीवास्तव एवं वंदना ठाकुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की उस सोच को सशक्त करता है, जिसके अंतर्गत बच्चों के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य संवर्धन एवं विद्यालय से जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय परिवार एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम साबित हुई। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

18 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

MORE NEWS

आजाद भारत का प्रथम क्रांतिकारी योद्धा, भाई भरत तिवारी को शत-शत नमन 🙏

आपने दिखा दिया कि सच्ची आजादी की लड़ाई अभी बाकी है। अगर समाज की लड़ाई लड़ने के लिए बागी बनना पड़े, तो देश का हर नागरिक भरत तिवारी बनना चाहेगा। नमन है भाई आपको!

आपकी बहादुरी और बलिदान को सलाम।
इस सरकार पर शर्म है, जो ऐसे सच्चे योद्धाओं को ख़ामोश करने की कोशिश करती है।
शत-शत नमन 🙏
विनम्र श्रद्धांजलि

आजाद भारत का प्रथम क्रांतिकारी योद्धा, भाई भरत तिवारी को शत-शत नमन 🙏 आपने दिखा दिया कि सच्ची आजादी की लड़ाई अभी बाकी है। अगर समाज की लड़ाई लड़ने के लिए बागी बनना पड़े, तो देश का हर नागरिक भरत तिवारी बनना चाहेगा। नमन है भाई आपको! आपकी बहादुरी और बलिदान को सलाम। इस सरकार पर शर्म है, जो ऐसे सच्चे योद्धाओं को ख़ामोश करने की कोशिश करती है। शत-शत नमन 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि

Sagar Nagar, Sagar | Jun 20, 2026

➡️ 93 की उम्र में भी कमाल की ऊर्जा: 70 वर्षों से योग साधना कर रहे योगाचार्य विष्णु आर्य, आज भी सिखा रहे स्वस्थ जीवन का मंत्र

➡️ कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद बिना ऑपरेशन हुए स्वस्थ, फिर योग सेवा में सक्रिय; वाकर से चलते है और सिखाते है योग

➡️ देशभर में हजारों लोगों को दे चुके हैं योग प्रशिक्षण
 
उम्र के 90 दशक पार कर चुके अद्भुत ऊर्जा और अनुशासन की मिसाल बने योगाचार्य विष्णु आर्य आज भी लोगों को योग सिखा रहे हैं। पिछले 70 वर्षों से योग साधना में जुटे विष्णु आर्य न केवल योग प्रशिक्षण दे रहे हैं, बल्कि योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन की राह भी दिखा रहे हैं। सागर में स्थापित उनके ‘योग निकेतन’ में आज भी सैकड़ों लोग योग सीखने पहुंचते हैं।

जिले के वरिष्ठ योगाचार्य विष्णु आर्य 93 साल की उम्र में भी पूरी सक्रियता के साथ योग सेवा में लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश योग परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके विष्णु आर्य पिछले सात दशकों से योग के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। उन्होंने आर्मी स्कूल और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में भी योग प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं।

➡️ पिछले साल टूटी कूल्हे की हड्डी 
 
हाल ही में दिसंबर 2025 में कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण वे अस्वस्थ हो गए थे और करीब ढाई महीने तक बेड रेस्ट पर रहे। खास बात यह रही कि बिना ऑपरेशन के उनकी हड्डी जुड़ गई। दृढ़ इच्छाशक्ति, नियमित उपचार और योग अनुशासन के दम पर वे पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से योग साधना और प्रशिक्षण में जुट गए हैं। वाकर के सहारे चलकर संस्थान पहुंचते है और योग सिखाते है खुद भी योगाभ्यास करते है। 
इन दिनों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत वे सागर स्थित योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान में लोगों को नियमित योगाभ्यास करा रहे हैं।

➡️ 1968 में रखी योग निकेतन की नींव

योगाचार्य विष्णु आर्य ने वर्ष 1968 में सागर में योग निकेतन की स्थापना की थी। बिहार के मुंगेर में स्थित योग केंद्र शिवानन्द मठ की परंपरा को आगे सागर में बढ़ा रहे है। तब से यहां निरंतर योग साधना और प्रशिक्षण जारी है। वे दावा करते हैं कि योग के माध्यम से डायबिटीज, अस्थमा, सर्वाइकल, सायटिका और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं में लोगों को राहत मिलती है। उनके पास कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं।

➡️ 1954 से शुरू हुआ योग का सफर

विष्णु आर्य बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें योग, व्यायाम और अखाड़े का शौक था। वर्ष 1954 में आर्य समाज के संतों के संपर्क में आने के बाद योग के प्रति उनकी रुचि और बढ़ी। बाद में वर्ष 1968 में रायगढ़ में आयोजित विश्व योग सम्मेलन में स्वामी सत्यानंद सरस्वती से योग दीक्षा प्राप्त की और उनके साथ देशभर में भ्रमण कर लोगों को योग सिखाया।

➡️ योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला

योगाचार्य विष्णु आर्य का मानना है कि योग केवल आसन और प्राणायाम तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला और विज्ञान है। उनका कहना है कि बढ़ता मानसिक तनाव, नशे की प्रवृत्ति और बदलती जीवनशैली लोगों को बीमार बना रही है, जबकि योग मानसिक और शारीरिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

➡️ राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुका सम्मान

योग के क्षेत्र में लंबे योगदान के लिए विष्णु आर्य को अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के रामजी महाजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा योग के क्षेत्र में घोषित स्वामी विवेकानंद योग पुरस्कार के लिए भी उनको चयनित किया गया।  

पिछले वर्ष केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध संगठन Yogasana Bharat द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव के दौरान उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

➡️ योग दिवस को लेकर उत्साह

योगाचार्य विष्णु आर्य का कहना है कि प्रधानमंत्री की पहल से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनका मानना है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में लोग योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।

➡️ कई सीएम के चुके पुरस्कृत

उम्र के सैकड़ा पूरा करने के इच्छुक योगाचार्य विष्णु आर्य को उनके योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अनेक राजनीतिक सामाजिक संगठन सम्मानों से नवाज चुके है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ 93 की उम्र में भी कमाल की ऊर्जा: 70 वर्षों से योग साधना कर रहे योगाचार्य विष्णु आर्य, आज भी सिखा रहे स्वस्थ जीवन का मंत्र ➡️ कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद बिना ऑपरेशन हुए स्वस्थ, फिर योग सेवा में सक्रिय; वाकर से चलते है और सिखाते है योग ➡️ देशभर में हजारों लोगों को दे चुके हैं योग प्रशिक्षण उम्र के 90 दशक पार कर चुके अद्भुत ऊर्जा और अनुशासन की मिसाल बने योगाचार्य विष्णु आर्य आज भी लोगों को योग सिखा रहे हैं। पिछले 70 वर्षों से योग साधना में जुटे विष्णु आर्य न केवल योग प्रशिक्षण दे रहे हैं, बल्कि योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन की राह भी दिखा रहे हैं। सागर में स्थापित उनके ‘योग निकेतन’ में आज भी सैकड़ों लोग योग सीखने पहुंचते हैं। जिले के वरिष्ठ योगाचार्य विष्णु आर्य 93 साल की उम्र में भी पूरी सक्रियता के साथ योग सेवा में लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश योग परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके विष्णु आर्य पिछले सात दशकों से योग के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। उन्होंने आर्मी स्कूल और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में भी योग प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं। ➡️ पिछले साल टूटी कूल्हे की हड्डी हाल ही में दिसंबर 2025 में कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण वे अस्वस्थ हो गए थे और करीब ढाई महीने तक बेड रेस्ट पर रहे। खास बात यह रही कि बिना ऑपरेशन के उनकी हड्डी जुड़ गई। दृढ़ इच्छाशक्ति, नियमित उपचार और योग अनुशासन के दम पर वे पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से योग साधना और प्रशिक्षण में जुट गए हैं। वाकर के सहारे चलकर संस्थान पहुंचते है और योग सिखाते है खुद भी योगाभ्यास करते है। इन दिनों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत वे सागर स्थित योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान में लोगों को नियमित योगाभ्यास करा रहे हैं। ➡️ 1968 में रखी योग निकेतन की नींव योगाचार्य विष्णु आर्य ने वर्ष 1968 में सागर में योग निकेतन की स्थापना की थी। बिहार के मुंगेर में स्थित योग केंद्र शिवानन्द मठ की परंपरा को आगे सागर में बढ़ा रहे है। तब से यहां निरंतर योग साधना और प्रशिक्षण जारी है। वे दावा करते हैं कि योग के माध्यम से डायबिटीज, अस्थमा, सर्वाइकल, सायटिका और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं में लोगों को राहत मिलती है। उनके पास कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं। ➡️ 1954 से शुरू हुआ योग का सफर विष्णु आर्य बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें योग, व्यायाम और अखाड़े का शौक था। वर्ष 1954 में आर्य समाज के संतों के संपर्क में आने के बाद योग के प्रति उनकी रुचि और बढ़ी। बाद में वर्ष 1968 में रायगढ़ में आयोजित विश्व योग सम्मेलन में स्वामी सत्यानंद सरस्वती से योग दीक्षा प्राप्त की और उनके साथ देशभर में भ्रमण कर लोगों को योग सिखाया। ➡️ योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला योगाचार्य विष्णु आर्य का मानना है कि योग केवल आसन और प्राणायाम तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला और विज्ञान है। उनका कहना है कि बढ़ता मानसिक तनाव, नशे की प्रवृत्ति और बदलती जीवनशैली लोगों को बीमार बना रही है, जबकि योग मानसिक और शारीरिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। ➡️ राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुका सम्मान योग के क्षेत्र में लंबे योगदान के लिए विष्णु आर्य को अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के रामजी महाजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा योग के क्षेत्र में घोषित स्वामी विवेकानंद योग पुरस्कार के लिए भी उनको चयनित किया गया। पिछले वर्ष केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध संगठन Yogasana Bharat द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव के दौरान उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। ➡️ योग दिवस को लेकर उत्साह योगाचार्य विष्णु आर्य का कहना है कि प्रधानमंत्री की पहल से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनका मानना है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में लोग योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। ➡️ कई सीएम के चुके पुरस्कृत उम्र के सैकड़ा पूरा करने के इच्छुक योगाचार्य विष्णु आर्य को उनके योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अनेक राजनीतिक सामाजिक संगठन सम्मानों से नवाज चुके है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

➡️ प्राकृतिक खेती करने तैयार हो रहे किसान 

विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन  किया गया 

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शाहगढ़ के वृंदावन ग्राम बरायठा में किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में बंडा विधानसभा के विधायक श्री वीरेंद्र सिंह  लोधी, श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी डॉ. आशीष त्रिपाठी, वैज्ञानिक डॉ. ममता सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र सागर, परियोजना संचालक "आत्मा" श्री एम के प्रजापति, उपसंचालक पशुपालन विभाग श्री डी डी चढ़ार, सहायक कृषि अभियांत्रिकी श्री अलवर्ट कुजूर, सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सागर श्री अनिल राय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी क्रमशः बंडा व शाहगढ़ श्री यू एस अहिरवार व श्री गजेंद्र अछाले, 
विकासखंड तकनीकी प्रबंधक "आत्मा" श्री शैलेष पाण्डेय, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक शाहगढ़ श्री विपिन जैन, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री हर्षदीप यादव सहित विभागीय कर्मचारी सहित 340 से अधिक कृषकों की उपस्थिति मे सपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत उपरांत श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने शासन और सरकार को प्राकृतिक खेती के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्यों की तारीफ करते हुए किसानों से आग्रह किया की कम से कम अपने लिए किसान भाई प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने विश्व पर्यावरण एवं योग दिवस पर शासन की नीति को किसानों से साझा किया तथा प्रदेश एवं केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं को बताया। शाहगढ़ विकासखंड के दो प्रगतिशील किसान श्री करण सिंह यादव एवं श्री पुरुषोत्तम सिंह के द्वारा खुद प्राकृतिक खेती करके लाभ के बारे में बताया, जिससे प्रभावित होकर विधायक श्री लोधी ने उनका मंच से सम्मान किया। पशुपालन विभाग के द्वारा नई योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया कि 25 गोवंश के लिए सरकार योजना ला रही है जिसमें 10 लाख रुपए तक की छूट के प्रावधान की जानकारी दी। डॉ. ममता सिंह ने प्राकृतिक और जैविक खेती को विस्तार से समझाया और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियानों के बारे में विस्तार से किसानों से चर्चा की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती को विस्तार से किसानों के बीच में रखकर उदाहरण सहित जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। श्री राजपूत जी के द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिट्टी नमूना लेने के तरीकों को विस्तार से बताया। श्री प्रजापति नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत किसानों की सक्रिय भागीदारी के लिए अनुरोध कर रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी विस्तार से दी।

 विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कृषक कल्याण वर्ष 2026 लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है जिसमें कृषि के साथ अन्य एलाइड विभाग मिलकर जगह-जगह किसानों के बीच में जाकर ऐसी कार्यशालाएं करके उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं तथा कृषि नवाचार की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि इसी कड़ी में कल किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में उनके खाते में दो-दो हजार भी डाले जाएंगे। हमारी सरकार लगातार किसान हितैषी कार्य करती रहेगी उनके द्वारा कहा गया कि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती नवाचार आज देश की सबसे बड़ी जरूरत है जिसे सभी किसानों को कम से कम एक एकड़ में रसायन मुक्त खेती की ओर अपने आपको लेकर जाना चाहिए। आज के सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने श्री राजेश त्रिपाठी उप संचालक कृषि सागर को बधाई दी।
श्री अनिल राय ने किसानों को विभागीय जानकारी से अवगत कराया तथा वर्तमान में खरीफ फसलों के बीज की उपलब्धता की जानकारी किसानों के साथ साझा की। बीटीएम शैलेष पाण्डेय के द्वारा सभी अतिथियों तथा कृषकों का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ प्राकृतिक खेती करने तैयार हो रहे किसान विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शाहगढ़ के वृंदावन ग्राम बरायठा में किया गया। उक्त कार्यक्रम में बंडा विधानसभा के विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी डॉ. आशीष त्रिपाठी, वैज्ञानिक डॉ. ममता सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र सागर, परियोजना संचालक "आत्मा" श्री एम के प्रजापति, उपसंचालक पशुपालन विभाग श्री डी डी चढ़ार, सहायक कृषि अभियांत्रिकी श्री अलवर्ट कुजूर, सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सागर श्री अनिल राय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी क्रमशः बंडा व शाहगढ़ श्री यू एस अहिरवार व श्री गजेंद्र अछाले, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक "आत्मा" श्री शैलेष पाण्डेय, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक शाहगढ़ श्री विपिन जैन, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री हर्षदीप यादव सहित विभागीय कर्मचारी सहित 340 से अधिक कृषकों की उपस्थिति मे सपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत उपरांत श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने शासन और सरकार को प्राकृतिक खेती के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्यों की तारीफ करते हुए किसानों से आग्रह किया की कम से कम अपने लिए किसान भाई प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने विश्व पर्यावरण एवं योग दिवस पर शासन की नीति को किसानों से साझा किया तथा प्रदेश एवं केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं को बताया। शाहगढ़ विकासखंड के दो प्रगतिशील किसान श्री करण सिंह यादव एवं श्री पुरुषोत्तम सिंह के द्वारा खुद प्राकृतिक खेती करके लाभ के बारे में बताया, जिससे प्रभावित होकर विधायक श्री लोधी ने उनका मंच से सम्मान किया। पशुपालन विभाग के द्वारा नई योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया कि 25 गोवंश के लिए सरकार योजना ला रही है जिसमें 10 लाख रुपए तक की छूट के प्रावधान की जानकारी दी। डॉ. ममता सिंह ने प्राकृतिक और जैविक खेती को विस्तार से समझाया और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियानों के बारे में विस्तार से किसानों से चर्चा की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती को विस्तार से किसानों के बीच में रखकर उदाहरण सहित जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। श्री राजपूत जी के द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिट्टी नमूना लेने के तरीकों को विस्तार से बताया। श्री प्रजापति नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत किसानों की सक्रिय भागीदारी के लिए अनुरोध कर रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी विस्तार से दी। विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कृषक कल्याण वर्ष 2026 लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है जिसमें कृषि के साथ अन्य एलाइड विभाग मिलकर जगह-जगह किसानों के बीच में जाकर ऐसी कार्यशालाएं करके उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं तथा कृषि नवाचार की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि इसी कड़ी में कल किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में उनके खाते में दो-दो हजार भी डाले जाएंगे। हमारी सरकार लगातार किसान हितैषी कार्य करती रहेगी उनके द्वारा कहा गया कि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती नवाचार आज देश की सबसे बड़ी जरूरत है जिसे सभी किसानों को कम से कम एक एकड़ में रसायन मुक्त खेती की ओर अपने आपको लेकर जाना चाहिए। आज के सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने श्री राजेश त्रिपाठी उप संचालक कृषि सागर को बधाई दी। श्री अनिल राय ने किसानों को विभागीय जानकारी से अवगत कराया तथा वर्तमान में खरीफ फसलों के बीज की उपलब्धता की जानकारी किसानों के साथ साझा की। बीटीएम शैलेष पाण्डेय के द्वारा सभी अतिथियों तथा कृषकों का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

➡️ सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने सुरखी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें प्रदान कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण की राजनीति के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विकास कार्यों के मामले में सुरखी विधानसभा किसी से पीछे नहीं रहेगी और यह जिले में विकास का मॉडल बनेगी।

➡️ गांव, गरीब, किसान और युवा विकास के केंद्र

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था, पेयजल योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं।

➡️ जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि देश में जनोपयोगी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, वहीं उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का अभियान गति पकड़ रहा है और स्वच्छ भारत मिशन ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिली है। प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी है। इसके साथ ही सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं।

➡️ गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य संकल्प

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारा संकल्प है। सड़क, पेयजल, विद्युत, सामुदायिक भवन, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में सुरखी विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल होगी।

➡️ जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान श्री लोकमान्य लोधी, श्री रामकुमार यादव, श्री राकेश दुबे, श्री रूपनारायण, श्री जगदीश साहू, श्री रामाकांत यादव, श्री कैलाश, श्री प्रेम नारायण, श्री मोहन कुर्मी, श्री जाहर सिंह, श्री प्रदीप साहू, श्री प्रभु कुर्मी, श्री भरत सिंह ठाकुर, श्री मुन्ना साहू, श्री प्रेम नारायण साहू, श्री कमल सिंह, श्री भवानी सिंह, श्री गोविंद मीणा, श्री राम सिंह गौड़, श्री उत्तमचंद जैन, श्री दातार मीणा सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने सुरखी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें प्रदान कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण की राजनीति के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विकास कार्यों के मामले में सुरखी विधानसभा किसी से पीछे नहीं रहेगी और यह जिले में विकास का मॉडल बनेगी। ➡️ गांव, गरीब, किसान और युवा विकास के केंद्र मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था, पेयजल योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। ➡️ जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि देश में जनोपयोगी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, वहीं उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का अभियान गति पकड़ रहा है और स्वच्छ भारत मिशन ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। ➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिली है। प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी है। इसके साथ ही सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। ➡️ गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य संकल्प मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारा संकल्प है। सड़क, पेयजल, विद्युत, सामुदायिक भवन, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में सुरखी विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल होगी। ➡️ जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताया आभार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। कार्यक्रम के दौरान श्री लोकमान्य लोधी, श्री रामकुमार यादव, श्री राकेश दुबे, श्री रूपनारायण, श्री जगदीश साहू, श्री रामाकांत यादव, श्री कैलाश, श्री प्रेम नारायण, श्री मोहन कुर्मी, श्री जाहर सिंह, श्री प्रदीप साहू, श्री प्रभु कुर्मी, श्री भरत सिंह ठाकुर, श्री मुन्ना साहू, श्री प्रेम नारायण साहू, श्री कमल सिंह, श्री भवानी सिंह, श्री गोविंद मीणा, श्री राम सिंह गौड़, श्री उत्तमचंद जैन, श्री दातार मीणा सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026