➡️ सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
➡️ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने सुरखी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें प्रदान कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण की राजनीति के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विकास कार्यों के मामले में सुरखी विधानसभा किसी से पीछे नहीं रहेगी और यह जिले में विकास का मॉडल बनेगी।
➡️ गांव, गरीब, किसान और युवा विकास के केंद्र
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था, पेयजल योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं।
➡️ जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि देश में जनोपयोगी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, वहीं उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का अभियान गति पकड़ रहा है और स्वच्छ भारत मिशन ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।
➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिली है। प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी है। इसके साथ ही सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं।
➡️ गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य संकल्प
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारा संकल्प है। सड़क, पेयजल, विद्युत, सामुदायिक भवन, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में सुरखी विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल होगी।
➡️ जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान श्री लोकमान्य लोधी, श्री रामकुमार यादव, श्री राकेश दुबे, श्री रूपनारायण, श्री जगदीश साहू, श्री रामाकांत यादव, श्री कैलाश, श्री प्रेम नारायण, श्री मोहन कुर्मी, श्री जाहर सिंह, श्री प्रदीप साहू, श्री प्रभु कुर्मी, श्री भरत सिंह ठाकुर, श्री मुन्ना साहू, श्री प्रेम नारायण साहू, श्री कमल सिंह, श्री भवानी सिंह, श्री गोविंद मीणा, श्री राम सिंह गौड़, श्री उत्तमचंद जैन, श्री दातार मीणा सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
29 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026