सिंगरौली: आईटीआई परिसर पचौर में महिला वर्ग के लिए विशेष मेगा रोजगार मेले का 13 तथा 14 फरवरी को होगा आयोजन
जिले के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार का अवसर उपलंब्ध कराने के लिए विशाल मेगा रोजगार मेले का आयोजन 13 तथा 14 फरवरी को आईटीआई परिसर पचौर में आयोजित किया जा रहा है। वही महिलाओ के लिए प्रथम दिवस 13 फरवरी को विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। जिसके तैयारियो हेतु कलेक्टर श्री अरूण परमार अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।