बांका: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बांका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Banka, Banka | Apr 15, 2026 बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बुधवार शाम 5 बजे शहर के शिवाजी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।