नानपारा: नानपारा देहात में कूड़े का अम्बार, सफाई कर्मचारी भी नहीं नियुक्त, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
बलहा विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नानपारा देहात, जिसे 'मिनी विधानसभा' के नाम से भी जाना जाता है, सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। ब्लॉक मुख्यालय से सटी होने और आधे से अधिक सरकारी विभागों के इसी ग्राम पंचायत में होने के बावजूद, यहां के निवासी गंदगी और अव्यवस्था से परेशान हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव ने जल्द ही सफाई करवाने का आश्वासन दिया है।