नानपारा: नानपारा हाईवे पर दो बसों की टक्कर, ड्राइवर घायल, ओवर टेक करने के दौरान हुआ हादसा
नानपारा हाईवे पर रघुनाथपुर पेट्रोल पंप के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना में एक बस के ड्राइवर को मामूली चोटें आई, जबकि दोनों बसों में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, नानपारा से बहराइच की ओर जा रही बस (यूपी 12 एटी 9712) एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने में हादसा हुआ है।