टीकमगढ़: टोरिया सुकलान गांव की महिला की गलत उपचार से हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
टोरिया सुकलान गांव की रहने वाली महिला कि गलत उपचार से मौत हो गई। जिसके शव का आज जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। मृतिका महिला के पति ने बताया बम्होरी के डॉक्टर रिंकू बंगाली द्वारा महिला को गलत बोतल व गलत इंजेक्शन दिया गया जिस महिला की हालत बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई। डॉक्टर महिला को झांसी लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।