टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक की गई आयोजित, कलेक्टर ने दिए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण कर जवाब दर्ज कराए।साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जनाकांक्षा पोर्टल पर दर्ज लंबित समय सीमा प्रकरणों का समय पर निराकरण कर जवाब दर्ज काराए। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय में प्राप्त समस्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने और भी संबंधित चर्चाएं की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।