टीकमगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देशानुसार टीकमगढ़ पुरानी टेहरी में स्थित महेंद्र कूप की साफ सफाई का किया गया कार्य
टीकमगढ़ जिले में समस्त नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 5 जून से 16 जून तक जल स्रोतों तथा नदी तालाबों कुओ बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर अवधेश के निर्देशअनुसार आज टीकमगढ़ पुरानी टेहरी में स्थित महेंद्र कूप की साफ सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों के द्वारा श्रमदान किया गया और लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की गई।